Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़: प्रदेश के मध्य और दक्षिण में अगले 48 घंटे अच्छी बारिश...

छत्तीसगढ़: प्रदेश के मध्य और दक्षिण में अगले 48 घंटे अच्छी बारिश की चेतावनी, गरज-चमक के साथ गिरेगी बिजली

16
0

आकाशवाणी.इन

रायपुर, 16 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के मजबूत होने से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। आज (16 जुलाई) कई जगहों पर हल्की से मध्यम, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.

प्रदेश में 1 जून से अब तक सामान्य से 29% कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में अच्छी बारिश होने से इस कमी में सुधार आ सकता है.

बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में रिकॉर्ड किया गया.

रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम

रायपुर में आज (गुरुवार) दिनभर बादल छाए रहेंगे। बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शहर का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

अगले दो दिन का पूर्वानुमानशहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है.

मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अन्य हिस्सों से ज्यादा बारिश की संभावना

पिछले कुछ दिनों से मानसून कमजोर पड़ने के कारण प्रदेश में बारिश सामान्य से 29% कम चल रही है। अब बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया मानसून को नई ऊर्जा देगा। इसका असर सबसे पहले मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में देखने को मिल सकता है.

यह सिस्टम और मजबूत होता है तो अगले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है, जिससे खरीफ फसलों, जलाशयों और भूजल स्तर को राहत मिलने की उम्मीद है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here