दादरखुर्द में पूजा-अर्चना के बाद रथ यात्रा की हुई शुरुआत, हजारो हांथों ने खींचा “जगत के नाथ” का रथ…
कोरबा, 17 जुलाई 2026/कोरबा शहर के साथ उप नगरीय क्षेत्रों में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। इसी कड़ी में ग्राम दादरखुर्द में 126 साल से चली आ रही है. यहाँ गुरुवार को पूजा-अर्चना के बाद रथ यात्रा की शुरुआत हुई। श्रद्धा से भरे हजारो हांथों ने रथ खींचकर रथयात्रा की शुरुआत की, रथ यात्रा में मेयर संजू देवी राजपूत और पार्षद नरेंद्र देवांगन विशेष रूप से मौजूद रहे। रथ में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ विराजमान थे। ग्राम दादरखुर्द में जय जगन्नाथ की गूंज के बीच पूरे ग्राम का भ्रमण कराया.
उल्लेखनीय हैं की ओडिशा के जगन्नाथपुरी की तरह ही ग्राम दादरखुर्द में उत्सव मनाया जाता है। रथयात्रा प्रारंभ करने से पहले भगवान की प्रतिमाओं को मंदिर से रथ तक लाया गया। रथ यात्रा में शहर के साथ आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी तरह बालको नगर राम मंदिर, खरमोरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भी रथ यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान जगन्नाथ की पूजा कर आरती उतारी। मंदिर से भगवान जगन्नाथ के साथ ही भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की मूर्तियों को रथ तक ले जाया गया। मूर्तियों को ले जाने वाले रास्ते पर झाड़ू लगाने की परंपरा निभाई गई। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे.