Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, जोरदार और झूमकर बरसेंगे मेघा…

छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, जोरदार और झूमकर बरसेंगे मेघा…

18
0

आकाशवाणी.इन

रायपुर,17 जुलाई 2026/  लंबे अंतराल के बाद प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो चुका है. बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर जोन का असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है. राजधानी रायपुर में सुबह से आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो रही है. मौसम पूरी तरह सुहावना बना हुआ है. प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश की गतिविधि बढ़ने और कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि प्रदेश में गुरुवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. इस दौरान दुर्ग में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड और अंबिकापुर में 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आकाश में बादल छाए रहने के साथ बारिश और बादल गरजने-चमकने की संभावना जताई गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूमतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को प्रदेश के शंकरगढ़, कुसमी में 9- 9 सेंटीमीटर, चांदो में 8, पटना में 6, समरी में 5, बलरामपुर, दौरा कोचली में 4-4, बोराई, बिहारपुर, कोटा, रामानुजनगर, मरवाही, चलगली, अंबिकापुर में 3-3, सकरी, भिलाई, रघुनाथ नगर, अहिवारा में 2-2 सेंटीमीटर वर्षा हुई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here