आकाशवाणी.इन
रायपुर/कोरबा, 21 अगस्त 2026/ पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ ने पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुसार विभिन्न जिला इकाइयों में पदस्थ कुल 35 निरीक्षकों का तबादला किया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक ने आदेश जारी करते हुए सभी निरीक्षकों को नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग करने के निर्देश दिए हैं.
तबादला सूची के तहत कोरबा जिले में निरीक्षक रामकुमार साव और मनीष चंद्र नागर को नई पदस्थापना मिली है। दोनों अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत कोरबा में कार्यभार ग्रहण करना होगा.















