Home छत्तीसगढ़ देवेंद्र नगर पुलिस की कार्रवाई, सट्टा-पट्टी खिलाते आरोपी को पकड़ा

देवेंद्र नगर पुलिस की कार्रवाई, सट्टा-पट्टी खिलाते आरोपी को पकड़ा

1
0

आकाशवाणी.इन

रायपुर, 03 सितंबर 2026/ देवेंद्र नगर पुलिस ने त्रिमूर्ति नगर स्थित सुलभ शौचालय के पास सट्टा-पट्टी खिलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी, डॉट पेन और 1,200 रुपये नकद जब्त किए हैं.

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी देवेंद्र नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि त्रिमूर्ति नगर के सुलभ शौचालय के पास सुदामा नामक व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर कागज-पेन के जरिए ‘कल्याण ओपन-क्लोज’ नामक सट्टा खिला रहा है.

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए कार्रवाई की। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुदामा सेनापति (44), पिता अनंत राम सेनापति, निवासी त्रिमूर्ति नगर, थाना देवेंद्र नगर, रायपुर बताया.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी, जिसमें 1,250 रुपये का हिसाब दर्ज था, एक डॉट पेन और 1,200 रुपये नकद बरामद किए। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 147/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here