Home छत्तीसगढ़ देर रात बार से बीयर देने का वीडियो वायरल, मैनेजर और गार्ड...

देर रात बार से बीयर देने का वीडियो वायरल, मैनेजर और गार्ड पर कार्रवाई

1
0

आकाशवाणी.इन

रायपुर। पंडरी स्थित सोनू मोनू बार में देर रात बीयर उपलब्ध कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने बार के मैनेजर और गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने बार के सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी जब्त किया है। वहीं, बार का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, दो-तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सोनू मोनू बार का गार्ड देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति को बीयर की बोतल देते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी देवेंद्र नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 सितंबर 2026 को पंडरी स्थित सोनू मोनू बार पहुंचकर गार्ड रमाकांत द्विवेदी और बार के मैनेजर कानू चरण दास से पूछताछ की। पूछताछ एवं जांच के आधार पर दोनों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत कार्रवाई की गई.

पुलिस ने बार में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर जब्त कर लिया है। साथ ही, संबंधित विभाग के माध्यम से सोनू मोनू बार का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई भी की जा रही है.

इन लीगों पर की गई कार्रवाई

1. कानू चरण दास (45), पिता बांके बिहारी दास, निवासी तेलीबांधा, गोवर्धन चौक के पास, थाना तेलीबांधा, रायपुर.

2. रमाकांत द्विवेदी (48), पिता पुरन प्रसाद द्विवेदी, निवासी झंडा चौक, नानू किराना स्टोर के पास, थाना पंडरी, जिला रायपुर.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here